विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी दावों को निराधार बताया है।
विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने अमरीकी राष्ट्रपति के लेख में ईरान के विरुद्ध किये गए दावों को निराधार बताया है।
मरज़िया अफ़ख़म ने शनिवार को तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरीकी अधिकारियों के घिसेपिटे दावे, यहूदी लॉबी का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि इन निराधार दावों से पता चलता है कि अमरीकी अधिकारी, अपने ही राष्ट्र के अधिकारों की सुरक्षा के बारे में असमंजस्य की स्थिति में हैं।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका की विदेशनीति, इस देश के राजनैतिक दलों की प्रतिस्पर्धा का शिकार है। उन्होंने कहा कि अमरीका में लोकतंत्र के समर्थकों और युद्धोन्मादियों का संयुक्त विषय, भय फैलाना है। मरज़िया अफ़ख़म ने कहा कि इससे विश्ववासियों को अभूतपूर्व क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अन्तर्राष्ट्रीय अशांति का मुख्य कारण यही भय फैलाने वाली नीति है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि मध्यूपर्व में अशांति फैलाने का मुख्य स्रोत ज़ायोनी शासन है।
मरज़िया अफ़ख़म ने कहा कि कूटनीति, सुरक्षा या सैन्य क्षेत्र में अनपी रक्षा के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान किसी भी प्रकार की सीमितता को नहीं देखेगा। उन्होंने कहा कि अमरीका द्वारा ईरान को सैन्य हमले की धमकी, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध है।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही की धमकी दी है।